Rajasthan Assembly Elections 2023: बिग बॉस फेम गोरी नागौरी (Gori Nagori joins AAP) आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गई हैं। वह रविवार 15 अक्टूबर को राजधानी जयपुर में राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा की मौजूदगी में AAP में शामिल हुईं। 'गोरी नाचे नागोरी नाचे' गाने से मशहूर हुईं बिग बॉस फेम मॉडल-डांसर तसलीमा बानो उर्फ गोरी नागौरी ने अब डांस छोड़ राजनीति पारी में नई शुरुआत करने का फैसला किया है। नागौर जिले की मेड़ता की रहने वालीं 24 वर्षीय गोरी नागौरी अब अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP के लिए वोट मांगती नजर आएंगी।
बता दें कि राजस्थान और हरियाणा में गोरी नागौरी के फैन फॉलोइंग बहुत बड़ा है। इस घोषणा के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि गोरी मेड़ता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकतीं हैं। इससे पहले बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर राजनीति में एंट्री के संकेत दिए थे। इसके बाद माना जा रहा था कि नागौरी राजस्थान विधानसभा चुनाव में लड़ने की तैयारी कर रही हैं।
वीडियो में उन्होंने कहा था कि नेता आम लोगों की सुविधा और हक की कभी बात नहीं करते हैं। लेकिन अब नहीं, क्योंकि मैं चुनाव मैदान में आ रही हूं। गोरी नागौरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही है। हम सब मिलकर एक विकसित और खुशहाल नागौर बनाएंगे।
इसके बाद ही रविवार को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। अब कई तरह के राजनीतिक कयास शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है कि गोरी आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती है। चुनावी पंडितों का कहना है इसका नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ेगा।
गोरी नागौरी ने बताया कि उन्हें सभी बड़ी पार्टियों से ऑफर आ चुके हैं। आज के समय में गोरी नागौर दिल्ली-NCR सहित हरियाणा और राजस्थान की एक जानी-मानी डांसर हैं। उन्होंने अपने मेहनत की जवह से राजस्थानी गानों पर डांस कर जमकर शोहरत कमाई है। उनके 'गोरी नाचे रे नागोरी नाचे...' राजस्थानी गाने पर उनका डांस जमकर वायरल हुआ था।
इसके बाद यह गाना राजस्थान सहित अन्य पड़ोसी राज्यों की हर शादी, ब्याह और पार्टियों में खूब बजने लगा। इस गाने की शोहरत के बाद गोरी रातोंरात एक स्टार बन गईं। इसके चलते उन्होंने बिग बॉस रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने बॉलीवुड के 'दबंग' एक्टर सलमान खान के साथ 'गोरी नाचे नागोरी नाचे' गाने पर डांस भी किया। वह डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।