Rajasthan Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) बुधवार को जयपुर के दौरे पर आ रहे हैं। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति आज रात जयपुर में बैठक करेगी। इस बैठक में अमित शाह और जेपी नड्डा भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। चुनाव के संबंध में रणनीति बनाने और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए ये बैठक होने वाली है। राजस्थान में साल की आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
