Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 75 साल से ऊपर के विधायकों की उम्मीदवारी पर खतरा मंडराता दिख रहा है। खबर है कि पार्टी 75 पार विधायकों को टिकट देने के मूड में नहीं है। अगर ऐसा होता है कि पार्टी से सस्पेंड चल रहे विधायक कैलाश मेघवाल और सूर्यकांता व्यास का टिकट भी कट सकता है। इसके अलावा सरकार पर संकट के समय विधानसभा से गायब हुए पांच और जिन विधायकों के खिलाफ बहुत ज्यादा एंटीइंकंबेंसी है, उन्हें भी इस बार घर बैठाया जा सकता है।
