Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajastha Assembly Election) के लिए BJP और कांग्रेस (Congress) ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। दोनों ही दल उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने से पहले खूब माथापच्ची कर रहे है। दिल्ली से जयपुर तक कई बैठकें भी चुकी हैं। इस बीच बूंदी (Bundi) जिले में एक खबर उड़ी कि बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है। हालांकि, सच्चाई ये है कि दोनों पार्टियों में से किसी ने भी फिलहाल अपनी पहली लिस्ट तक जारी नहीं की।
