Rajasthan Election 2023: जयपुर में PM मोदी की रैली में महिलाएं संभालेगी पूरा मैनेजमेंट, क्या वसुंधरा राजे की भी होगी कोई भूमिका?
Rajasthan Election 2023: 25 सितंबर को PM मोदी की जयपुर में एक बड़ी रैली होने जा रही है। करीब साढ़े चार साल बाद जयुपर में PM मोदी की सभा होने जा रही है। इससे साफ है कि लोकसभा में बिल लाने के बाद बीजेपी चुनावी कार्यक्रमों में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने जा रही है। इस पूरे मुद्दे पर Moneycontrol Hindi ने राजस्थान BJP की प्रवक्ता राखी राठौड़ से बात की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए जो टीम बनाई गई हैं
Rajasthan Election 2023: जयपुर में PM मोदी की रैली में क्या वसुंधरा राजे की भी होगी कोई भूमिका?
Rajasthan Election 2023: महिला आरक्षण (Women Reservation) से जुड़ा विधेयक लोकसभा (Lok Sabha) में भारी बहुमत से पास हो गया। केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में इस मुद्दे को अब बड़े ही जोर शोर उठाने वाली है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि राजस्थान के जयपुर (Jaipur) में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की रैली का सारा कामगाज महिला कार्यकर्ताओं के हाथों में होगा। मंच संचालन से लेकर पांडाल की सभी व्यवस्थाएं महिलाएं संभालेगी। इस कदम के जरिए 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया जाएगा।
दरअसल 25 सितंबर को PM मोदी की जयपुर में एक बड़ी रैली होने जा रही है। करीब साढ़े चार साल बाद जयुपर में PM मोदी की सभा होने जा रही है। इससे साफ है कि लोकसभा में बिल लाने के बाद बीजेपी चुनावी कार्यक्रमों में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने जा रही है।
इस पूरे मुद्दे पर Moneycontrol Hindi ने राजस्थान BJP की प्रवक्ता राखी राठौड़ से बात की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए जो टीम बनाई गई हैं, उसमें मुख्यतौर पर महिलाओं को रखा है। उनके साथ एक पुरुष सहयोगी भी होंगे।
राखी राठौड़ ने कहा, "इसका मुख्य मकसद यही है कि लोकसभा में, जो महिला आरक्षण बिल लाया गया है, उसके पीछे की मंशा तब ही पूरी हो पाएगी, जब जमीनी स्तर पर भी महिलाओं को आगे रखा जाएगा।"
'संगठन के भीतर भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण'
राखी का दावा है कि बीजेपी पहली ऐसा राजनीतिक पार्टी है, जिसने संगठन के भीतर भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया। उन्होंने कहा, "पार्टी में ये तय है कि संगठन के भीतर के कुल जितने भी पद हैं, उसमें 33% पोस्ट महिलाओं के लिए रिजर्व रहें।"
उन्होंने मोदी की जनसभा से इसे जोड़ते हुए बताया, "अब हम इससे बढ़ कर हम व्यवस्थाओं में भी महिलाओं को लगाना चाहते हैं।" 25 तारीख को कार्यक्रम में उन्होंने पांच लाख लोगों के जुटने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन का मैनेजमेंट करने से महिला कार्यकर्ताओं में एक आत्म-विश्वास बढ़ेगा।
बीजेपी नेता ने बताया कि खाने-पीने की व्यवस्था से लेकर पंडाल में बैठान और पार्किंक तक का मैनेजमेंट महिलाओं को सौंपा गया है। हालांकि, महिलाओं का सहयोग करने के लिए पुरुष कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी उनके साथ रखा गया है।
क्या पार्टी महिला आरक्षण के मुद्दे को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में लेकर जाएगी? इस सवाल पर राखी राठौड़ ने कहा, "हम महिलाओं का मुद्दा हमेश से ही आगे लेकर चले हैं। 2014 में हमारी 9% महिलाओं सांसद थीं। 2019 में ये संख्या 12% तक बढ़ा दिया।"
उन्होंने आगे कहा कि अभी भी केंद्रीय मंत्री मंडल में 14 फीसदी महिलाएं हैं। इसमें भी सबसे बड़ी बात ये है कि वित्त समते कई बड़े मंत्रालय और विभागों की जिम्मेदारी महिलाएं संभाल रही हैं।
PM मोदी की इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य की वरिष्ठ बीजेपी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया की भूमिका से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल उनका भी अहम रोल होगा। वह हमारी पार्टी का एक अभिन्न अंग हैं।"
राठौड़ ने आगे कहा, "वह (वसुंधरा राजे सिंधिया) हमारी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। हमारी दो बार की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वरिष्ठ नेता होने के नाते पार्टी में उनका मान सम्मान है। मेरा मानना है कि उन्होंने हमेशा पार्टी बहुत दिया और आगे भी ऐसा ही जारी रहेगा।"
हालांकि, बीजेपी प्रवक्ता ने साफतौर से ये नहीं बताया कि वसुंधरा राजे को इस कार्यक्रम क्या भूमिका दी गई है।
बीजेपी इन दिनों पूरे राजस्थान में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इस जनसभा में नरेंद्र मोदी सभी परिवर्तन यात्रा का आधिकारिक रूप से समापन करेंगे।
पार्टी ने सभा में करीब 5 लाख लोगों की भीड़ का लक्ष्य रखा है। जयपुर जिले की दादिया पंचायत के सूरजपुरा (वाटिका) में ये सभा होगी। सभा में करीब 5 लाख लोगों की भीड़ का लक्ष्य रखा गया है।