Rajasthan Election 2023: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी (Pralhad Joshi) ने शुक्रवार को कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और पेपरलीक की घटनाओं को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि जनता चुनाव में मौजूदा सरकार को सबक सिखाएगी। जोशी पार्टी की परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) के दूदू पहुंचने पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
