Get App

Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी के मंच पर एकजुट दिखी कांग्रेस, गहलोत-पायलट ने दिया 'मतभेद' भुलाने पर जोर

Rajasthan Election 2023: खुद प्रियंका गांधी ने राज्य में भाजपा को पूरी तरह बिखरी पार्टी बताते हुए कहा कि वहां एकजुट होने का नामोनिशान नहीं, जबकि यहां पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर मंच पर बैठी है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ राज्य में उनके (मोदी के) नाम पर वोट मांगने पर कटाक्ष करते हुए कहा, "क्‍या वे प्रधानमंत्री का पद छोड़कर, यहां आकर मुख्‍यमंत्री बनने वाले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2023 पर 8:25 PM
Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी के मंच पर एकजुट दिखी कांग्रेस, गहलोत-पायलट ने दिया 'मतभेद' भुलाने पर जोर
Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी के मंच पर एकजुट दिखी कांग्रेस

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले एक बड़ी जनसभा में प्रदेश कांग्रेस (Congress) के सभी नेता शुक्रवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ मंच पर 'एकजुट' नजर आए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से लेकर सचिन पायलट (Sachin Pilot) तक ने 'मुहब्बत' की बात की और 'मतभेद' भुलाने पर जोर दिया।

खुद प्रियंका गांधी ने राज्य में भाजपा को पूरी तरह बिखरी पार्टी बताते हुए कहा कि वहां एकजुट होने का नामोनिशान नहीं, जबकि यहां पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर मंच पर बैठी है।

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ राज्य में उनके (मोदी के) नाम पर वोट मांगने पर कटाक्ष करते हुए कहा, "क्‍या वे प्रधानमंत्री का पद छोड़कर, यहां आकर मुख्‍यमंत्री बनने वाले हैं?"

कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर जन जागरण अभियान के तहत यह जनसभा सिकराय में आयोजित की गई थी। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ये पहली चुनावी सभा थी, जहां लगभग सभी नेताओं ने पार्टी के एकजुट होने का दावा किया और मुख्य विपक्षी दल BJP पर निशाना साधा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें