Get App

Rajasthan Election 2023: क्या सरदारपुरा में गहलोत बनाम राजे चाहती है BJP? केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के नाम की भी चर्चा

Rajasthan Election 2023: आगामी राज्य विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में BJP सरदारपुरा सीट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के खिलाफ वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को मैदान में उतारने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि राजे सरदारपुरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इस सीट पर 1998 से अशोक गहलोत का कब्जा है

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 28, 2023 पर 9:39 PM
Rajasthan Election 2023: क्या सरदारपुरा में गहलोत बनाम राजे चाहती है BJP? केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के नाम की भी चर्चा
Rajasthan Election 2023: क्या सरदारपुरा में गहलोत बनाम राजे चाहती है BJP?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के राजनीतिक संबंध किसी से छिपे नहीं हैं। एक दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद, दोनों नेताओं के बीच भाई-बहन जैसा प्यार भी बताया जाता है। लेकिन वसुंधरा की पार्टी बीजेपी इस चुनाव में राजे और गहलोत को एक दूसरे का सामने लाकर खड़ा करना चाहती है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में BJP सरदारपुरा सीट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ वसुंधरा राजे को मैदान में उतारने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा कि राजे सरदारपुरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इस सीट पर 1998 से अशोक गहलोत का कब्जा है। हालांकि, बीजेपी ने सरदारपुरा में गहलोत के खिलाफ दूसरे विकल्प के तौर पर केंद्रीय मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र शेखावत को भी रखा है।

लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री झालरापाटन सीट से ही चुनाव लड़ना चाहती हैं। वसुंधरा राजे 2003 से राजस्थान विधानसभा में झालावाड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

बीजेपी कांग्रेस के छह दिग्गजों के खिलाफ दो केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों को भी मैदान में उतार सकती है। राजसमंद सांसद दीया कुमारी को नाथद्वारा में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के खिलाफ खड़ा किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नेताओं को बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें