Rajasthan Election 2023: आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (Abu-Pindwara Seat) के शेरगांव (Shergaon) के मतदाता पहली बार अपने ही गांव में मतदान कर पाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि इस गांव के ग्रामीणों के मतदान के लिए चुनावकर्मी 18 किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि सुगम और समावेशी मतदान के लिए निर्वाचन विभाग ने दुर्गम, दूरदराज और कम आबादी वाले इलाकों में भी मतदान केंद्र बनाने की व्यवस्था की है। राज्य में दुर्गम पहाड़ी इलाकों से लेकर, बहुत कम आबादी वाले रेगिस्तान में भी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
