Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में इस बार के विधानसभा चुनावों में जिस शख्स पर सबसे ज्यादा नजरें लगी हुई हैं, वह हैं सचिन पायलट (Sachin Pilot)। इसकी कई वजहें हैं। लेकिन, सबसे बड़ी वजह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पायलट के रिश्तों की तल्खी है। 2018 में अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद के पांच सालों में दोनों के रिश्ते कभी सामान्य नहीं रहे। पायलट ने इस दौरान कई बार गहलोत के खिलाफत बगावत की। एक बार तो वह कांग्रेस से रिश्ता तोड़ने के करीब पहुंच गए थे। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व किसी तरह पायलट को पार्टी में बने रहने के लिए मनाने में कामयाब रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर कांग्रेस इस बार चुनाव जीत जाती है तो राज्य के सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा?
