Get App

Rajasthan Election 2023: जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ जोधपुर कोर्ट में सुनवाई आज, BJP ने राहुल गांधी को बताया था 'रावण'

Rajasthan Assembly Election 2023: बीजेपी ने 5 अक्टूबर को राहुल गांधी को नए जमाने का रावण बताते हुए पोस्टर जारी कर उन्हें धर्म और राम विरोधी बता दिया था। बीजेपी ने जॉर्ज सोरोस पर भी निशाना साधते हुए यह आरोप लगाया था कि राहुल गांधी का एकमात्र लक्ष्य भारत को बर्बाद करना है। बीजेपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राहुल गांधी का जो पोस्टर जारी किया है, उसमें उनके 7 सिर दिखाए गए हैं

Akhileshअपडेटेड Oct 11, 2023 पर 4:04 PM
Rajasthan Election 2023: जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ जोधपुर कोर्ट में सुनवाई आज, BJP ने राहुल गांधी को बताया था 'रावण'
Rajasthan Election 2023: बीजेपी नेताओं के खिलाफ जोधपुर कोर्ट में मानहानि का परिवाद दर्ज हो गया है

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के एक नेता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्टर में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 'रावण' के रूप में दिखाने को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और पार्टी के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय (Amit Malviya) के खिलाफ जोधपुर कोर्ट का रुख किया है। इस मामले में आज सुनवाई होनी है। दोनों बीजेपी नेताओं के खिलाफ जोधपुर कोर्ट में मानहानि का परिवाद दर्ज हो गया है। कांग्रेस नेता दिनेश जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल गांधी को रावण बताने पर ये परिवाद दर्ज कराया है। अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 1 में दायर इस परिवाद पर आज यानी 11 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

जोधपुर के अलावा कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रदेश महासचिव जसवंत गुर्जर ने भी बीजेपी के इन नेताओं के खिलाफ जयपुर मेट्रोपॉलिटन कोर्ट-दो में याचिका दायर की है, जिस पर 9 अक्टूबर को सुनवाई हुई। बीजेपी ने हाल ही में राहुल गांधी को 'दशानन' के रूप में दर्शाते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। भगवा पार्टी ने उन्हें 'नए युग का रावण' करार दिया था। परिवाद दर्ज कराने वाले कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष और वकील दिनेश जोशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के X अकाउंट (पहले ट्विटर) से राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के लिए ये पोस्ट डाली गई थी। इससे राजस्थान समेत देश भर के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

BJP के पोस्टर पर बवाल

दरअसल, बीजेपी ने 5 अक्टूबर को राहुल गांधी को नए जमाने का रावण बताते हुए पोस्टर जारी कर उन्हें धर्म और राम विरोधी बता दिया था। बीजेपी ने जॉर्ज सोरोस पर भी निशाना साधते हुए यह आरोप लगाया है कि राहुल गांधी का एकमात्र लक्ष्य भारत को बर्बाद करना है। बीजेपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राहुल गांधी का जो पोस्टर जारी किया है, उसमें उनके 7 सिर दिखाए गए हैं और उसके ऊपर लिखा गया है- 'भारत खतरे में है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें