Rajasthan Election 2023: राजस्थान में टिकट कटने से कांग्रेस (Congress) के नाराज नेताओं और समर्थकों ने बुधवार को कई जगह विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने टायर और पुतले जलाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखे हैं, धरने दिए और यहां तक कि कुछ नेताओं ने पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के बाद अपने-अपने पदों से इस्तीफा तक दे दिया है। टिकट नहीं मिलने के बाद बसेड़ी से मौजूदा विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
