Rajasthan Election 2023: साचिन पायलट ने 'राजस्थान में परंपरा टूटने' का किया दावा, बोले- इस बार भी हमारी सरकार बनेगी

Rajasthan Election 2023: इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोगों का ध्यान विकास के मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है। पायलट ने टोंक में कहा, "राजस्थान में 30 साल से जो परंपरा चली आ रही है ... पांच साल BJP, पांच साल कांग्रेस... वो परंपरा टूटने वाली है। लोग केंद्र में बीजेपी के 10 साल के शासन को देख चुके हैं और वे बदलाव चाहते हैं

अपडेटेड Nov 08, 2023 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Election 2023: साचिन पायलट ने 'राजस्थान में परंपरा टूटने' का किया दावा

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस (Congress) नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने बुधवार को विश्वास जताया कि राजस्थान में हर विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में सरकार बदलने की परंपरा इस बार टूटेगी और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोगों का ध्यान विकास के मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है।

पायलट ने टोंक में कहा, "राजस्थान में 30 साल से जो परंपरा चली आ रही है ... पांच साल BJP, पांच साल कांग्रेस... वो परंपरा टूटने वाली है। लोग केंद्र में बीजेपी के 10 साल के शासन को देख चुके हैं और वे बदलाव चाहते हैं।'


उन्होंने कहा, "BJP लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हर तरह की कोशिश कर रही है, लेकिन हमारा मुद्दा विकास का है। पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है इसलिए मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि राजस्थान में सरकार हमारी ही बनेगी।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हम भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। तेलंगाना में भी चौंकाने वाले परिणाम आएंगे और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में BJP कांग्रेस के बागी मनाओं मोर्चों को नहीं मिल रही कामयाबी, बढ़ रहीं मुश्किलें

उन्होंने कहा "इन चार पांच राज्यों में भी अगर हमारी सरकार बनती है, तो कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) मजबूत होगा। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन जीतेगा।"

बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

पायलट बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। उन्होंने मेहगांव और शिवपुरी से चुनावी प्रचार का आगाज किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।