Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधान सभा के चुनाव हो सकते हैं। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोग चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अफसरों और अन्य लोगों साथ मीटिंग कर चुका है। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस बीच निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव-2023 के लिए वोटर लिस्ट फाइनल कर दी है। सूबे में इस बार 5.26 करोड़ से ज्यादा वोटर्स सरकार का चुनाव करेंगे। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 48.91 लाख वोटर्स बढ़े हैं।
