Get App

Rajasthan Election 2023: 'ये कांग्रेस के भविष्य का भी चुनाव' राजस्थान में नाराज नेताओं को मनाने की कवायद में अशोक गहलोत

Rajasthan Election 2023: अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज नेताओं से बातचीत कर उन्हें मनाया जाएगा। राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिकट बंटवारे के बाद कुछ कार्यकर्ताओं का नाराज होना स्वाभाविक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2023 पर 7:18 PM
Rajasthan Election 2023: 'ये कांग्रेस के भविष्य का भी चुनाव' राजस्थान में नाराज नेताओं को मनाने की कवायद में अशोक गहलोत
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में नाराज नेताओं को मनाने की कवायद में अशोक गहलोत

Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को महत्वपूर्ण बताते हुए बुधवार को कहा कि ये कांग्रेस (Congress) के भविष्य का भी चुनाव है। गहलोत ने पार्टी नेताओं से सभी प्रकार की राजनीति छोड़कर कांग्रेस उम्मीदवारों को चुनाव जिताने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के नेता चुनाव जीतते हैं, तो सरकार बनने पर उन्हें बोर्ड आदि में मौके दिए जाएंगे।

गहलोत ने कहा कि टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज नेताओं से बातचीत कर उन्हें मनाया जाएगा। राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

गहलोत ने कहा, "जिन्होंने हमारा साथ दिया, हमारी सरकार बचाई, उसके बाद भी मैं (उन्हें) टिकट नहीं दिला पाया, तो हमने उनसे कहा कि आप हमें चुनाव जिताओ, भले ही किसी को भी टिकट मिला हो। सारी राजनीति एक तरफ है और देश पहले है। देश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है। देश को कांग्रेस पार्टी की जरूरत है। आप उसे जिताओ।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "ये विधानसभा चुनाव सिर्फ कांग्रेस, राजस्थान का नहीं है। ये चुनाव कांग्रेस के भविष्य का चुनाव भी है। तो मैं मानता हूं कि अगर वे जिता देंगे तो हम चुनाव खत्म होने के बाद (सरकार बनने पर) उनको बोर्ड आदि में कहीं भी समायोजित करेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें