Get App

Rajasthan Election 2023: BJP की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे का नाम, नेता प्रतिपक्ष की बदली गई सीट, ये पांच फैक्टर आए सामने

Rajasthan Election 2023: वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की उम्मीदवारी को लेकर चल रही अटकलों को खत्म करते हुए, भगवा पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री को झालरापाटन सीट से मैदान में उतारा। पार्टी ने पहले राजस्थान की पहली लिस्ट में 41 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसमें पार्टी ने राज्यसभा सदस्य समेत सात सांसदों के नाम का ऐलान किया था। वहीं दूसरी लिस्ट एक व्यापक राजनीतिक संदेश देती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2023 पर 7:30 PM
Rajasthan Election 2023: BJP की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे का नाम, नेता प्रतिपक्ष की बदली गई सीट, ये पांच फैक्टर आए सामने
Rajasthan Election 2023: BJP की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे का नाम, नेता प्रतिपक्ष की बदली गई सीट

Rajasthan Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को, नवरात्रि के सातवें दिन, महा सप्तमी के अवसर पर, राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए 83 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट (Second List) की घोषणा की। वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की उम्मीदवारी को लेकर चल रही अटकलों को खत्म करते हुए, भगवा पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री को झालरापाटन सीट से मैदान में उतारा। पार्टी ने पहले राजस्थान की पहली लिस्ट में 41 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसमें पार्टी ने राज्यसभा सदस्य समेत सात सांसदों के नाम का ऐलान किया था। वहीं दूसरी लिस्ट एक व्यापक राजनीतिक संदेश देती है।

आखिरकार वसुंधरा के नाम का ऐलान

भले ही सियासी गलियारों में इस बार वसुंधरा राजे को दरकिनार करने की अटकलें लगाईं जा रही हो, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री रेगिस्तानी राज्य में BJP की अब भी सबसे ताकतवर नेता बनी हुई हैं। उनका नाम पहली लिस्ट में नहीं था, जिससे इस बात पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या बीजेपी उन्हें इस बार मैदान में उतारेगी या नहीं। हालांकि, इस सब पर राजे ने अब तक चुप्पी साध रखी है, लेकिन सभी की निगाहें दूसरी लिस्ट पर थीं।

हालांकि, अटकलों के लंबे दौर को खत्म करते हुए BJP ने उन्हें झालरापाटन से मैदान में उतारा है। पार्टी ने उनकी सीट नहीं बदली है, जो ये दिखाता है कि भगवा नेतृत्व के भीतर उनका अभी भी प्रभाव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें