Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए BJP और कांग्रेस (Congress) जमकर जोर आजमाइश कर रहे हैं। राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस एक बार सरकार बनाने के लिए नई-नई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा कर रही है, चाहे वो लड़कियों के लिए फ्री स्कूटी हो या महिलाओं के लिए फ्री स्मार्टफोन.. ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं, जिनके भरोसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत युवा से लेकर महिला वर्ग को लुभाना में लगे हैं। क्या राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की तरफ से शुरू की गई व्यापक कल्याणकारी पहल राज्य में कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में वापसी कराएगी? क्या गहलोत-पायलट संघर्ष 25 नवंबर को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं को कमजोर कर देगा?
