Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को केंद्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) आलाकमान पर कटाक्ष किया। CM गहलोत ने सोमवार को कहा कि ‘आपका गुस्सा राजे से है, आप राजस्थान की जनता से क्यों धोखा कर रहे हो?’ इस बयान से उनका सीधा मतलब बीजेपी हाईकमान और वसुंधरा राजे के बीच चल रहे घमासन से था। गहलोत ने ERCP जनजागरण अभियान की शुरुआत के लिए बारां में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही।
