Get App

Rajasthan Election: देश में सबसे महंगा बिकता है तेल, कांग्रेस लगा चुकी है सिक्सर; कुछ ऐसा है गंगानगर विधानसभा का इतिहास

Ganganagar Assembly Seat: राजस्थान की गंगानगर विधानसभा पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पिछले 10 सालों से चुनाव नहीं जीत पाई हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले गंगानगर में कांग्रेस अपने बागी उम्मीदवारों से परेशान है। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के एक ही पूर्व नेता को अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतार दिया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 25, 2023 पर 5:50 PM
Rajasthan Election: देश में सबसे महंगा बिकता है तेल, कांग्रेस लगा चुकी है सिक्सर; कुछ ऐसा है गंगानगर विधानसभा का इतिहास
गंगानगर विधानसभा से 2018 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार गौड़ बतौर निर्दलीय उम्मीदवार विधायक चुने गए थे

Ganganagar Assembly Seat: राजस्थान का गंगानगर शहर अक्सर पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर सुर्खियों में रहता है। यह देश के कुछ उन चुनिंदा शेयरों में है, जहां फ्यूल के दाम सबसे अधिक रहते हैं। डीजल का दाम सबसे पहले इसी शहर में 100 रुपये के पार पहुंच गया था। फ्यूल के दाम के अलावा राजस्थान की राजनीति के हिसाब से भी यह विधानसभा सीट काफी अहम है। खास बात यह है कि पिछले 10 सालों से इस सीट पर न ही बीजेपी और न ही कांग्रेस जीत पाई है। फिलहाल इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विधायक हैं। सत्ताधारी कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की लड़ाई के बीच इस सीट पर मुकाबला काफी अहम होने वाला है।

गंगानगर विधानसभा का इतिहास

गंगानगर आजादी के बाद साल 1951 में विधानसभा बना और यहां पहली बार चुनाव हुए। तब से अब 15 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इसमें से 6 बार कांग्रेस पार्टी और 2 बार भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। वहीं 7 बार इस सीट ने अन्य पार्टियों या निर्दलीय उम्मीदवारों को विधानसभा में भेजा है।

गंगानगर विधानसभा से अबतक हुए सभी विधायकों की सूची को आप नीचे देख सकते हैं-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें