Get App

Rajasthan Election: सचिन पायलट ने किया खुलासा, पत्नी सारा के साथ अलग हुई राहें, पर्चा दाखिले में खुद को बताया तलाकशुदा

Rajasthan Assembly Election: सचिन पायलट ने राजस्थान की टोंक विधानसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। अपने नामंकन में सचिन पायलट ने बताया कि वे अब तलाकशुदा हैं। कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और उनकी पत्नी सारा अब साथ नहीं है। लगभग 20 साल के शादीशुदा जीवन के बाद दोनों ने ही अपने राहों को अलग करने का फैसला किया है। अपने हलफनामे में सचिन पायलट ने बताया कि दोनों ही उनके दोनों ही बेटे आरन पायलट और वेहान पायलट की जिम्मेदारी को वें ही संभालेंगे। सारा नेशनल कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन फारूक अब्दुल्ला की बेटी और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 31, 2023 पर 8:19 PM
Rajasthan Election: सचिन पायलट ने किया खुलासा, पत्नी सारा के साथ अलग हुई राहें, पर्चा दाखिले में खुद को बताया तलाकशुदा
Rajasthan Assembly Election: राजस्थान में इस वक्त विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। पर अब इसी बीच राज्य के कद्दावर कांग्रेसी नेता सचिन पायलट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान में इस वक्त विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। पर अब इसी बीच राज्य के कद्दावर कांग्रेसी नेता सचिन पायलट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सचिन पायलट ने राजस्थान की टोंक विधानसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। अपने नामंकन में सचिन पायलट ने बताया कि वे अब तलाकशुदा हैं। कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और उनकी पत्नी सारा अब साथ नहीं है। लगभग 20 साल के शादीशुदा जीवन के बाद दोनों ने ही अपने राहों को अलग करने का फैसला किया है।

बच्चे रहेंगे सचिन पायलट पर निर्भर

अपने हलफनामे में सचिन पायलट ने बताया कि दोनों ही उनके दोनों ही बेटे आरन पायलट और वेहान पायलट की जिम्मेदारी को वें ही संभालेंगे। सारा नेशनल कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन फारूक अब्दुल्ला की बेटी और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। सचिन पायलट और सारा ने एक दूसरे से साल 2004 में शादी रचाई थी। कथित तौर पर वे दोनों ही पहली बार लंदन में एक दूसरे से मिले थे। हालांकि अब लगभग 20 साल के शादीशुदा जीवन के बाद दोनों के बीच में तलाक हो गया है।

Rajasthan Polls: सचिन पायलट ने टोंक से दाखिल किया नामांकन, सीएम चेहरे पर पहली बार बोले कांग्रेस नेता | Moneycontrol Hindi

टोंक से चुनाव लड़ेंगे सचिन पायलट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें