Telangana-Mizoram Elections 2023: मिजोरम में 7 और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान, कल्याणकारी योजनाओं से KCR को मिल सकती है मदद

Telangana Elections 2023: मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा तथा 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी तथा 20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की छानबीन 21 अक्टूबर को होगी तथा 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 6:48 PM
Telangana Elections 2023: एक्सपर्ट का कहना है कि कल्याणकारी योजनाओं से तेलंगाना के सीएम KCR को मदद मिल सकती है

Telangana-Mizoram Elections 2023: तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 3 दिसंबर को मतगणना होगी। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 3 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी तथा 10 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। तेलंगाना में नामांकन पत्रों की छानबीन 13 नवंबर को की जाएगी तथा 15 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ऑफ इंडिया राजीव कुमार ने बताया कि तेलंगाना में सभी 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) उसे चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं। तेलंगाना में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में BRS (तत्कालीन TRS) ने 88 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी। जबकि कांग्रेस को 19, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को 7 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 1 सीट से संतोष करना पड़ा था।

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने यह घोषणा करके सभी को चौंका दिया था कि वह 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में दो क्षेत्रों से किस्मत आजमाएंगे। तेलंगाना का गठन 2014 में हुआ था और तब से यहां के राजनीतिक परिदृश्य में राव का प्रभुत्व बना हुआ है। सिद्दीपेट जिले की गजवेल विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते आ रहे मुख्यमंत्री ने इस बार कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।


मिजोरम में 7 को मतदान

मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा तथा 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी तथा 20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की छानबीन 21 अक्टूबर को होगी तथा 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें- पिछले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं? जानें- वोटिंग और मतगणना की तारीख सहित चुनाव का पूरा डिटेल्स

बता दें कि मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। इस पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थीं तो जोराम पीपुल्स मूवमेंट को 8 और कांग्रेस को 5 सीटें हासिल हुई थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।