पिछले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं? जानें- वोटिंग और मतगणना की तारीख सहित चुनाव का पूरा डिटेल्स

Assembly Election 2023: सभी 5 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में एक साथ 3 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे। मध्य प्रदेश में फिलहाल BJP सत्ता में है। जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। तेलंगाना में KCR की पार्टी BRS की सरकार है। वहीं, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 2:15 PM
Story continues below Advertisement
Assembly Election 2023: चुनाव आयोग ने राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है

Assembly Elections 2023: चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। सबसे पहले मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ में 90 सीटों के लिए 2 चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। फिर 200 सीटों वाले राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होंगे। वहीं आखिरी में 119 विधानसभा सीटों वाले तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

सभी 5 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में एक साथ 3 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे। मध्य प्रदेश में फिलहाल BJP सत्ता में है। जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। तेलंगाना में KCR की पार्टी BRS की सरकार है। वहीं, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है।

चुनाव की बड़ी बातें


- मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। जबकि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। इसके अलावा राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं। इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।

- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार 60.2 लाख नए वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे। 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी परिवर्धन, विलोपन और संशोधन कराना है।

- मिजोरम में पुरुष मतदाता 4.13 लाख और महिला मतदाता 4.39 लाख है। जबकि 50,611 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।

- छत्तीसगढ़ में पुरुष मतदाता 1.01 करोड़, महिला 1.02 करोड़ और पहली बार वोटिंग में हिस्सा लेने वाले 7.23 लाख मतदाता होंगे।

- मध्य प्रदेश में पुरुष 2.88 करोड़, महिला 2.72 करोड़ और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 22.36 लाख है।

- राजस्थान में 2.73 करोड़ पुरुष, 2.52 करोड़ महिलाएं और 22.04 लाख पहली बार मतदाता वोटिंग में हिस्सा लेंगे।

- तेलंगाना में 1.58 करोड़ पुरुष, 1.58 करोड़ महिला और 8.11 लाख पहली बार मतदान करेंगे।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में 23, MP में 17, छत्तीसगढ़ में 7-17 और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

चुनावी वाले 5 राज्यों में किसके पास कितनी सीटें हैं?

छत्तीसगढ

बहुजन समाज पार्टी (BSP)- 2

भारतीय जनता पार्टी (BJP)- 15

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)- 68

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J)- 5

मध्य प्रदेश

बहुजन समाज पार्टी- 2

भारतीय जनता पार्टी- 109

निर्दलीय विधायक- 4

कांग्रेस- 114

समाजवादी पार्टी- 1

राजस्थान

बहुजन समाज पार्टी- 6

भारतीय जनता पार्टी- 73

भारतीय ट्राइबल पार्टी- 2

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)- 2

निर्दलीय- 13

कांग्रेस- 100

राष्ट्रीय लोकदल- 1

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी- 3

तेलंगाना

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक- 1

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन- 7

भारतीय जनता पार्टी- 1

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 19

तेलंगाना राष्ट्र समिति- 88

तेलुगु देशम पार्टी- 2

मिजोरम

भारतीय जनता पार्टी- 1

निर्दलीय- 8

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 4

मिज़ो नेशनल फ्रंट- 27

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।