Get App

Telangana Polls: पवन कल्याण की जनसेना BJP से मिलाएगी हाथ? अमित शाह से मुलाकात के बाद चर्चा तेज

Telangana Elections 2023: दोनों नेता अपनी पार्टियों के भीतर बातचीत करने और ठोस प्रस्ताव लाने पर सहमत हुए। BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का एक घटक JSP पहले ही कह चुका है कि वह तेलंगाना में 32 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है। इनमें से ज्यादातर अविभाजित हैदराबाद, महबूबनगर, खम्मम, मेडक और नलगोंडा जिलों में हैं

Akhileshअपडेटेड Oct 26, 2023 पर 1:56 PM
Telangana Polls: पवन कल्याण की जनसेना BJP से मिलाएगी हाथ? अमित शाह से मुलाकात के बाद चर्चा तेज
Telangana Polls: जनसेना ने 2 अक्टूबर को कहा था कि पार्टी कुल 119 में से 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी (फाइल फोटो)

Telangana Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) तेलंगाना में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए तैयार हैं। जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। JSP के सूत्रों के मुताबिक, जनसेना राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंदला मनोहर के साथ अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने बुधवार को शाह से मुलाकात की। उन्होंने हैदराबाद पहुंचने से पहले तेलंगाना BJP नेतृत्व और पवन कल्याण को एक सहमति पर पहुंचने को कहा।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी और JSP नेता और अभिनेता पवन कल्याण को तेलंगाना चुनाव के लिए मिलकर काम करने को कहा है। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। शाह शुक्रवार को तेलंगाना के सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित होने वाले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) प्रोबेशनर्स के 75वें (नियमित भर्ती) बैच की पासिंग आउट परेड की समीक्षा करेंगे।

उसी दिन दोपहर में वह एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे। बताया जाता है कि शाह ने उनसे शुक्रवार तक हैदराबाद दौरे पर सीट बंटवारे पर सहमति बनाने को कहा है। दोनों नेता अपनी पार्टियों के भीतर बातचीत करने और ठोस प्रस्ताव लाने पर सहमत हुए।

BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का एक घटक JSP पहले ही कह चुका है कि वह तेलंगाना में 32 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है। इनमें से ज्यादातर अविभाजित हैदराबाद, महबूबनगर, खम्मम, मेडक और नलगोंडा जिलों में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें