आज 2 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.44 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.49 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.18 बजे से सुबह 09.35 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
