आज 3 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि दोपहर 1.10 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मूल नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही शुला योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.49 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 02.44 बजे से शाम 04.02 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
