Get App

04 December 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

04 December 2024 Panchang: आज 4 दिसंबर, दिन बुधवार और मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। यह दोपहर 01.11 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और गांदा योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2024 पर 5:01 AM
04 December 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
04 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 4 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि दोपहर 1.11 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही गांदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। सुबह 11.49 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12.10 बजे से दोपहर 01.28 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

4 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि – 4 दिसंबर 2024 को दोपहर 01.11 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें