आज 6 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.09 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर श्रवण नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही ध्रुव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.54 बजे से दोपहर 12.02 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
