आज 7 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि सुबह 11.07 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर घनिष्ठा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही व्याघात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.51 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.37 बजे से सुबह 10.54 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
