आज 9 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि सुबह 08.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही सिद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.52 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.22 बजे से सुबह 09.39 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
