14 December 2024 Panchang: आज चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी दत्तात्रेय जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 December 2024 Panchang: आज 14 दिसंबर, दिन शनिवर और मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह शाम 4.59 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। इसके साथ ही साध्य योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Dec 14, 2024 पर 5:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
14 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 14 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि शाम 4.59 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सिद्ध योग और साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.58 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

14 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि – 14 दिसंबर 2024 को शाम 4.59 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी।

सिद्ध योग – 14 दिसंबर सुबह 8.27 बजे तक

रोहिणी नक्षत्र – 14 दिसंबर को देर रात 3.55 बजे तक

14 दिसंबर 2024 व्रत त्योहार – आज पिशाच मोचन श्राद्ध और दत्तात्रेय जयंती मनाई जाएगी।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 10.57 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक

मुंबई- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.32 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 11 बजे से दोपहर 12.16 बजे तक

लखनऊ – सुबह 10.41 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक

भोपाल- सुबह 10.53 बजे से दोपहर 12.14 बजे तक

कोलकाता – सुबह 10.09 बजे से सुबह 11.30 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 11.12 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक

चेन्नई- दोसुबह 10.38 बजे से दोपहर 12.03 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.04 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.25 बजे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।