आज 20 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि आज शाम 04.50 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही शुभा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 01.24 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
20 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि – 20 नवंबर 2024 को शाम 04.50 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी।
शुभ योग – 20 नवंबर को दोपहर 01.08 बजे तक
पुनर्वसु नक्षत्र – 20 नवंबर को दोपहर 2.51 बजे तक। इसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा।
20 नवंबर 2024 शुभ योग – आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र और पुष्य नक्षत्र रहेंगे।
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.25 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.24 बजे से दोपहर 3.23 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.42 बजे से रात दोपहर 12.21 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.07 बजे तक
दिल्ली- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 01.26 बजे तक
मुंबई- दोपहर 12.24 बजे से दोपहर 01.26 बजे तक
चंडीगढ़- दोपहर 12.07 बजे से दोपहर 01.12 बजे तक
लखनऊ – सुबह 11.51 बजे से दोपहर 01.12 बजे तक
भोपाल- दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 01.27 बजे तक
कोलकाता – सुबह 11.22 बजे से दोपहर 12.44 बजे तक
अहमदाबाद- दोपहर 12.24 बजे से दोपहर 01.47 बजे तक
चेन्नई- सुबह 11.54 बजे से दोपहर 01.20 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 05.25 बजे