आज 22 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि दोपहर 03.32 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 04.06 बजे से शाम 05.23 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
