आज 23 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि आज शाम 07.58 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मघा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही ऐन्द्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.46 बजे से 12.28 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.29 बजे से सुबह 10.48 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
23 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि – 23 नवंबर 2024 को शाम 7.58 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।
इंद्र योग – 23 नवंबर को सुबह 11.42 बजे तक
मघा नक्षत्र – 23 नवंबर को शाम 7.27 बजे तक
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक
दिल्ली- सुबह 09.28 बजे से सुबह 10.48 बजे तक
मुंबई- सुबह 09.37 बजे से सुबह 11.01 बजे तक
चंडीगढ़- सुबह 09.31 बजे से सुबह 10.50 बजे तक
लखनऊ – सुबह 09.12 बजे से सुबह 10.32 बजे तक
भोपाल- सुबह 09.22 बजे से सुबह 10.44 बजे तक
कोलकाता – सुबह 08.38 बजे से सुबह 10.00 बजे तक
अहमदाबाद- सुबह 09.41 बजे से सुबह 11.03 बजे तक
चेन्नई- सुबह 09.03 बजे से सुबह 10.29 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 05.24 बजे