आज 23 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि आज शाम 07.58 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मघा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही ऐन्द्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.46 बजे से 12.28 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.29 बजे से सुबह 10.48 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
