29 November 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 November 2024 Panchang: आज 29 नवंबर, दिन शुक्रवार और मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह शुक्रवार सुबह 8.41 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और शोभना योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 5:02 AM
29 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 29 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि शुक्रवार सुबह 8.41 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही शोभना योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.48 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.08 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

29 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि – 29 नवंबर 2024 को सुबह 8.41 बजे तक। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।

शोभना योग – 29 नवंबर को शाम 04.33 बजे तक

स्वाति नक्षत्र – 29 नवंबर को सुबह 10.18 बजे तक रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.53 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.23 बजे

चौघड़िया शुक्रवार

सुबह  06:00 से 07:30 तक चर

सुबह 07:30 से 09:00 तक लाभ

सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत

सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल

दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ

दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग

दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग

शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर

Prayagraj Kumbh: पीएम मोदी गंगा पूजन कर महाकुंभ की करेंगे शुरुआत, 13 दिसंबर को प्रयागराज आएंगे प्रधानमंत्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।