आज 30 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि शनिवार सुबह 10.31 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही अतिगण्ड योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.48 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.31 बजे से सुबह 10.51 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
