4 November 2024 Panchang: कार्तिक शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

4 November 2024 Panchang: आज 4 नवंबर, दिन सोमवार और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। यह सोमवार को रात 11.25 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 04, 2024 पर 5:02 AM
Story continues below Advertisement
4 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 04 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि रात 11.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही शोभन योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.48 बजे से दोपहर 12.32 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.01 बजे से सुबह 09.24 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

4 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि – 4 नवंबर 2024 को रात 11.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी।

शोभन योग - 4 नवंबर 2024 को सुबह 11.43 बजे तक

अनुराधा नक्षत्र – 4 नवंबर 2024 को सुबह 08.04 बजे तक रहेहा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.04 बजे से सुबह 7.41 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.20 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.21 बजे से दोपहर 3.24 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.24 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.08 बजे से लेकर सुबह 5.09 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 07.57 बजे से सुबह 09.19 बजे तक

मुंबई- सुबह 08.05 बजे से सुबह 09.31 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 08.01 बजे से सुबह 09.22 बजे तक

लखनऊ –सुबह 07.40 बजे से सुबह 09.03 बजे तक

भोपाल- सुबह 07.51 बजे से सुबह 09.15 बजे तक

कोलकाता – सुबह 07.06 बजे से सुबह 08.31 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 08.10 बजे से सुबह 09.34 बजे तक

चेन्नई- सुबह 07.31 बजे से सुबह 08.58 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:35 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.33 बजे

Bhai Dooj 2024: भाई दूज आज, सिर्फ इस समय करें तिलक, जानें शुभ मुहूर्त और तिलक विधि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।