आज 06 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि रात 12.42 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मूल नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही सुकर्माण योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार अभिजीत मुहूर्त नहीं होगा। राहुकाल का समय दोपहर 12.05 बजे से 01.26 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
