7 November 2024 Panchang: कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

7 November 2024 Panchang: आज 7 नवंबर, दिन गुरुवार और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। यह गुरुवार रात 12.35 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 5:02 AM
7 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 07 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि रात 12.35 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.43 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12.25 बजे से 02.46 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

7 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि – 7 नवंबर 2024 को रात 12.35 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी।

धृति योग – सुबह 09.51 बजे तक

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र - सुबह 11.47 बजे तक

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.04 बजे से सुबह 7.41 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.20 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.21 बजे से दोपहर 3.24 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.24 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.08 बजे से लेकर सुबह 5.09 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 01.26 बजे से दोपहर 02.48 बजे तक

मुंबई- दोपहर 01.47 बजे से दोपहर 03.12 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 01.27 बजे से दोपहर 02.48 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 01.12 बजे से दोपहर 02.35 बजे तक

भोपाल- दोपहर 01.27 बजे से दोपहर 02.51 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 12.44 बजे से दोपहर 02.08 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 01.46 बजे से दोपहर 03.10 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 01.19 बजे से दोपहर 02.46 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.37 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.32 बजे

Lakshmi Panchami 2024:6 नवंबर को है लक्ष्मी पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व, इन चीजों का कभी न करें दान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।