Get App

Aaj Ka Panchang, 01 November 2024: आज है कार्तिक माह की अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 01 November 2024: आज 1 नवंबर, दिन शुक्रवार और कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तिथि है। यह शुक्रवार शाम 6.17 बजे तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2024 पर 5:02 AM
Aaj Ka Panchang, 01 November 2024: आज है कार्तिक माह की अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang, 01 November 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 1 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि शाम 6.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग का संयोग रहेगा। इसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.42 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.41 बजे से दोपहर 12.04 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

1 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि – 1 नवंबर 2024 को शाम 6.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें