Aaj Ka Panchang, 15 October 2024: आज है अश्विन माह की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 15 October 2024: आज 15 अक्टूबर, दिन मंगलवार और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह रात 12.20 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Oct 15, 2024 पर 5:02 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 15 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 15 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग रहेगा। त्रयोदशी तिथि रात 12.20 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 2.56 बजे से शाम 4.22 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

15 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त


आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि – 15 अक्टूबर 2024 को रात 12.20 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी।

वृद्धि योग- 15 अक्टूबर 2024 को दोपहर 2.14 बजे तक

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र- 15 अक्टूबर 2024 को रात 10.09 बजे तक

15 अक्टूबर 2024 व्रत-त्यौहार- भौम प्रदोष व्रत

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 02.59 बजे से शाम 04.25 बजे तक

मुंबई- दोपहर 03.20 बजे से शाम 04.48 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 03.00 बजे से शाम 04.25 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 02.45 बजे से सुबह 04.25 बजे तक

भोपाल- दोपहर 3.00 बजे से शाम 4.27 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 02.17 बजे से दोपहर 03.44 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 03.19 बजे से शाम 04.36 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 02.52 बजे से शाम 04.46 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:21 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.51 बजे

Aaj ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका हफ्ते का पहला दिन, जानें कैसा रहेगा सोमावार 14 अक्टूबर का समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।