आज 15 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग रहेगा। त्रयोदशी तिथि रात 12.20 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 2.56 बजे से शाम 4.22 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
