Aaj Ka Panchang, 16 October 2024: आज है अश्विन माह की चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 16 October 2024: आज 16 अक्टूबर, दिन बुधवार और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह रात 08.41 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Oct 16, 2024 पर 5:01 AM
Aaj Ka Panchang, 16 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 16 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग रहेगा। चतुर्दशी तिथि रात 08.41 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा लग जाएगी। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 01.31 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

16 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त


आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि – 16 अक्टूबर 2024 को रात 08.41 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा लग जाएगी।

ध्रुव योग- 16 अक्टूबर 2024 को सुबह 10.09 बजे तक

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र- 16 अक्टूबर 2024 को शाम 7.18 बजे तक

16 अक्टूबर 2024 व्रत-त्यौहार- कोजागरी पूजा, शरद पूर्णिमा

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 01.32 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.24 बजे से दोपहर 01.52 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.08 बजे से दोपहर 01.33 बजे तक

लखनऊ – सुबह 11.51 बजे से सुबह 01.18 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 01.32 बजे तक

कोलकाता – सुबह 11.22 बजे से दोपहर 12.49 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.24 बजे से दोपहर 01.52 बजे तक

चेन्नई- सुबह 11.54 बजे से दोपहर 01.52 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:21 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.51 बजे

Maa Laxmi Upay: मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए करें ये उपाय, कभी नहीं रहेगी पैसों की कमी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।