Aaj Ka Panchang, 27 October 2024: आज है रमा एकादशी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 27 October 2024: आज 27 अक्टूबर, दिन रविवार और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। यह सोमवार को सुबह 7.51 बजे बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं इस तिथि पर मघा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही ब्रह्म योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Oct 27, 2024 पर 5:02 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 27 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 27 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि सोमवार सुबह 7.51 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मघा नक्षत्र का योग रहेगा। फिर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही ब्रह्म योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11,54 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

27 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त


कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि – 27 अक्टूबर 2024 को पूरी रात पार कर दूसरे दिन सोमवार को सुबह 7.51 बजे तक रहेगी। फिर द्वादशी लग जाएगी। रमा एकादशी का व्रत 28 अक्टूबर को किया जाएगा।

ब्रह्म योग- 27 अक्टूबर 2024 को पूरे दिन, पूरी रात ब्रह्म योग रहेगा

मघा नक्षत्र- 27 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12.24 बजे तक, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.05 बजे से सुबह 7.41 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.20 बजे से शाम 7.23 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.21 बजे से दोपहर 3.24 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.21 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.05 बजे से लेकर सुबह 5.07 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- शाम 04.16 बजे से शाम 05.40 बजे तक

मुंबई- शाम 04.41 बजे से शाम 06.08 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 04.16 बजे से शाम 5.39 बजे तक

लखनऊ – शाम 04.03 बजे से शाम 05.27 बजे तक

भोपाल- शाम 04.20 बजे से शाम 05.45 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 03.37 बजे से शाम 05.02 बजे तक

अहमदाबाद- शाम 04.39 बजे से शाम 06.04 बजे तक

चेन्नई- शाम 04.16 बजे से शाम 05.44 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:29 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.39 बजे

Dhanteras 2024 Shopping Time: धनतेरस पर सोना-चांदी-बर्तन खरीदने के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, लक्ष्मीजी होंगी प्रसन्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।