Aaj Ka Panchang, 30 October 2024: कार्तिक माह त्रयोदशी तिथि आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 30 October 2024: आज 30 अक्टूबर, दिन बुधवार और कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह बुधवार दोपहर 1.16 बजे तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 5:02 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 30 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 30 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि बुधवार दोपहर 1.16 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज ही छोटी दिवाली त्योहार मनाया जाएगा। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तर हस्त नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही वैधृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12.40 बजे से दोपहर 1.27 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

30 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त


कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि – 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1.16 बजे तक रहेगी। फिर चतुर्दशी लग जाएगी। आज ही छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।

वैधृत योग – 30 अक्टूबर 2024 को सुबह 8.51 बजे तक

हस्त नक्षत्र- 29 अक्टूबर 2024 को रात 9.44 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 01.28 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.22 बजे से दोपहर 01.48 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 01.28 बजे तक

लखनऊ – सुबह 11.50 बजे से दोपहर 01.13 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 01.28 बजे तक

कोलकाता – सुबह 11.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.23 बजे से दोपहर 01.47 बजे तक

चेन्नई- सुबह 11.53 बजे से दोपहर 01.20 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:31 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.37 बजे

Dhanteras 2024: झाड़ू खरीदने से पैसों की टेंशन होगी खत्म, जानिए कौन सा झाड़ू और किस समय खरीदें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।