Get App

Amavasya Dates 2025: साल 2025 में पड़ने वाली अमावस्या तिथि की पूरी लिस्ट, जानें किस महीने में किस दिन पड़ेगी अमावस्या

Amavasya 2025 List: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। अमावस्या की यह तिथि हर महीने में आती है। मान्यता है कि इस दिन पितरों की पूजा और दान करके पितृ दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं साल 2025 में अमावस्या तिथि कब-कब पड़ेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2024 पर 5:46 PM
Amavasya Dates 2025: साल 2025 में पड़ने वाली अमावस्या तिथि की पूरी लिस्ट, जानें किस महीने में किस दिन पड़ेगी अमावस्या
Amavasya Dates 2025: साल 2025 में पड़ने वाली अमावस्या तिथि की पूरी लिस्ट, जानें किस महीने में किस दिन पड़ेगी अमावस्या

Amavasya 2025 List: सनातन धर्म में हर महीने की अमावस्या तिथि एक खास महत्व होता है, क्योंकि इस दिन पितरों की पूजा और तर्पण के माध्यम से पितृ दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। इस दिन गंगा स्नान, भगवान विष्णु की पूजा और दान किया जाता है। हर मास की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या तिथि होती है। 2025 में भी हर महीने अमावस्या का यह विशेष पर्व अत्यधिक श्रद्धा और विधि-विधान से मनाया जाएगा। इस दिन पितरों के नाम का दान करने से व्यक्ति को किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होती है।

अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा, गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन पूर्वज पितृलोक से पृथ्वी पर आते हैं इस तिथि पर किए गए दान-पुण्य से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है।

अमावस्या का क्या है महत्व

अमावस्या का महत्व वैज्ञानिक दृष्टि से भी निर्विवाद है, क्योंकि इस दिन सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा स्थित होता है। इसलिए, यह दिन आध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पितरों की पूजा और तर्पण किया जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। अमावस्या तिथि पर किए गए धार्मिक काम से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और उसका पारिवारिक जीवन सुखमय एवं समृद्ध होता है। इस प्रकार, प्रत्येक अमावस्या तिथि विशेष महत्व रखती है और इसे विधिवत पालन करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें