भाई दूज का दिन बहन और भाई के लिए बहुत खास होता है। यह दिवाली के उत्सव का पांचवां और आखिरी दिन होता है। हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज के पर्व मनाया जाता है। देशभर में भाई दूज के पर्व को अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। यह गोवर्धन पूजा के बाद मनाया जाता है। यह दिन भाई बहन के प्यार और स्नेह के रिश्ते का प्रतीक होता है। इस साल भाई दूज का पर्व 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। तिलक करते समय बहनों को शुभ मुहूर्त का खास तौर से ध्यान देना जरूरी है।