Diwali 2024: घर में है पैसों की तंगी? दिवाली के लिए ऐसे और यहां जलाएं दिये, हो जाएगी पैसों की बारिश

Diwali: सनातन धर्म दीपावली का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के अमावस्या तिथि को मनाया जाता है जहां तक बात है दीपावली में दीपक जलाने की तो दीपक के बिना दीपावली की कल्पना भी नहीं की जा सकती

अपडेटेड Oct 23, 2024 पर 5:22 PM
Story continues below Advertisement
Diwali: सनातन धर्म दीपावली का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।

Diwali: सनातन धर्म दीपावली का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के अमावस्या तिथि को मनाया जाता है जहां तक बात है दीपावली में दीपक जलाने की तो दीपक के बिना दीपावली की कल्पना भी नहीं की जा सकती। दीपावली का पर्व प्रभु राम के लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद जब अयोध्या लौटे थे तो अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था तभी से दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

दीपावली पर सही तरीके से जलाएं दिया

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दीपावली में कुछ खास दीपक भी जलाए जाते हैं। कहा जाता है ऐसा करने से धन संपत्ति की भी बरसात होती है। धन संपत्ति को आकर्षित करने के लिए दीपावली पर दीपक जलाने का सही तरीका और नियम क्या है । दरअसल अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कार्तिक अमावस्या की रात को दीपों का पर्व दीपावली मनाया जाता है जो इस वर्ष दो दिनों तक मनाए जाने की बात कही जा रही है माता लक्ष्मी के आगमन के लिए दीपक जलाने से घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है।


ऐसा दिया जलाने से मां लक्ष्मी होगी पसन्न

धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपावली के दिन माता लक्ष्मी के सामने एक दीपक जी का जलाना चाहिए इसके अलावा चौमुखी दीपक भी जलाना चाहिए ऐसा करने से माता लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती है। दीपावली के दिन दीपक को दक्षिण दिशा में भी जलाना चाहिए ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही धन संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है।

पैसे की तंगी से हैं परेशान, तो ऐसे जलाएं दिये

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो दीपावली के दिन घी का दीपक जलाना चाहिए। यदि आप सफलता पाने में समस्या का सामना कर रहे हैं तो दीपावली के दिन मुख्य द्वार पर एक घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से रुका हुए सभी काम पूरा होने लगता है।

धनतरेस पर खरीदने वाले हैं गोल्ड! पहले चेक करें ये नंबर, पता चल जाएगा गोल्ड कितना है असली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।