Get App

Govardhan Puja 2024 Shubh Muhurat: गोवर्धन पूजा आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र और महत्व

Govardhan 2024 Puja Muhurat: दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की जाती है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत को समर्पित है। गोवर्धन के द‍िन नए अनाज का शुभारंभ भगवान को भोग लगाकर किया जाता है। गोवर्धन पूजा का उत्तर भारत में खासकर ब्रज भूमि मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, गोकुल, बरसाना में इसका अधिक महत्व है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2024 पर 9:02 AM
Govardhan Puja 2024 Shubh Muhurat: गोवर्धन पूजा आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र और महत्व
Govardhan 2024 Puja Muhurat: गोवर्धन पूजा के तीन शुभ मुहूर्त हैं। एक सुबह, दूसरा दोपहर और तीसरा शाम को है।

देश भर में आज गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। इसे अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदुओं के बड़े त्योहारों में से एक है। दिवाली के पांच दिन के उत्सव में एक दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा का उत्तर भारत में खासकर ब्रज भूमि मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, गोकुल, बरसाना में इसका अधिक महत्व है। गोवर्धन पूजा में गौ धन यानी गायों की पूजा की जाती है। गायों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। दिवाली के ठीक बाद गोवर्धन पूजा की जाती है।

गोवर्धन पूजा लोग अलग-अलग तरह से करते हैं। इसलिए देश भर में खास रौनक देखने को मिलती है। इस शुभ अवसर पर गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण का चित्र बनाया जाता है। जिनकी शुभ मुहूर्त के दौरान विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही प्रभु के प्रिय भोग अर्पित किए जाते हैं। इस दिन नए अनाज का शुभारंभ भगवान को भोग लगाकर किया जाता है। मुख्य मंदिरों में कढ़ी-चावल, खीर, मिठाईयां, पुवा, पूड़ी आदि बनाई जाती है।

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा की तिथि 1 नवंबर को शाम 6.16 बजे से शुरू हो गई है। इसका समापन 2 नवंबर को रात 8.21 बजे होगा। ऐसे में उदयातिथि के तहत गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाई जा रही है। गोवर्धन पूजन के लिए आज तीन सबसे शुभ रहेंगे। एक मुहूर्त सुबह 6.34 बजे से लेकर सुबह 8.46 बजे तक है। दूसरा मुहूर्त दोपहर 3.23 बजे से शाम 5.35 बजे तक है। तीसरा मुहूर्त शाम को शाम 5.35 बजे से लेकर 6.01 बजे तक रहेगा। गोवर्धन पूजा के लिए सुबह का समय बेहतर माना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें