Get App

Bank Holiday: आज मंगलवार को कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: आज मंगलवार 28 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। छठ पूजा के मौके पर बिहार और झारखंड में आज बैंक की छुट्टी है। छठ का त्योहार चार दिन तक चलता है और आज इसका आखिरी दिन है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2025 पर 7:04 AM
Bank Holiday: आज मंगलवार को कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी
Bank Holiday: आज मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: आज मंगलवार 28 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। छठ पूजा के मौके पर बिहार और झारखंड में आज बैंक की छुट्टी है। छठ का त्योहार चार दिन तक चलता है और आज इसका आखिरी दिन है, जब भक्त उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा समाप्त करेंगे। इसी कारण आज इन राज्यों में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।

छठ पूजा सूर्य देव की उपासना का पवित्र त्योहार है, जो दीपावली के छह दिन बाद मनाया जाता है। यह त्योहार खास तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। व्रती चार दिनों तक सख्त नियमों का पालन करते हैं, बिना जल पिए व्रत रखते हैं और उगते व डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली, अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं।

छठ पूजा के चलते आज बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों के लिए छुट्टी का दिन है। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सर्विस पहले की तरह चलती रहेंगी।

अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें